सीपी जोशी ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद ,जनता से मांगा साथ

0
125
- Advertisement -

विधायक चन्द्रभान आक्या ने सीपी जोशी को जीतने क की अपील की।

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सीपी जोशी ने आज रामवमी के अवसर पर चित्तौडगढ़ स्थित अपने निवास पर कन्याओ का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा नवरात्र देवी उपासना का पर्व है, बिना कन्या पूजन के यह अधूरा है। आज देवी स्वरूप कन्याओं को भोजन करवाने का सौभाग्य मिला और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इसके बाद सीपी जोशी ने चित्तौडगढ़ विधानसभा क्षेत्र सावा और बस्सी मण्डल के ओछडी, सेमलिया, जालमपुरा, अरनियापंथ, शम्भूपुरा, उदपुरा, अमरपुरा, विजयपुर, केलझर, पालका, सोनगर, घोसुंडी, पाल, शादी, अभयपुर, आंवलहेड़ा, नगरी, सेमलपुरा, मानपुरा, नेतावल गढ़ पाछली, ऐराल, घटियावली और गिलुण्ड में जनसंपर्क कर जनता कर जनता का आशीर्वाद लिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि भाजपा सभी धर्मों का सम्मान करते हुए सनातन धर्म की रक्षा कर रही है। यही कारण है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में सभी प्रदेशवासी हर्ष-उल्लास और सद्भाव के साथ रामनवमी का त्योहार मना रहें है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण मे अंधी कांग्रेस की गहलोत सरकार ने प्रदेश में हिन्दू त्योंहारों को सार्वजनिक मनाने, डीजे बजाने और भगवा झंडों पर रोक लगाने का काम किया था, वहीं पीएफआई जैसे प्रतिबंधित संगठन को रैली निकालने की इजाजत दी थी। सनातन को खत्म करने जैसी विकृत सोच रखने वाले अब खुद खत्म हो रहें है। सनातन विरोधी नीतियों और राम मंदिर के निमंत्रण को ठुकराने जैसे निर्णयों से आहत होकर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं का भाजपा में आने का सिलसिला लगातार जारी है। इतिहास गवाह है कि सनातन को खत्म करने वाले खुद खत्म हो गए लेकिन सनातन का कुछ नहीं बिगाड पाए।

९

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सभी को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जनता के वोट से मिली ताकत से 500 वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज ऐसा अवसर आया है जब प्रभू श्रीरामलला जन्मदिन पर टेंट में नहीं बल्कि दिव्य और भव्य मंदिर में विराजमान है, जनता धूमधाम से उनका जन्मदिन मना रही है।

विधायक चन्द्रभान आक्या ने चित्तौडगढ़ के विकास के लिए सीपी जोशी को भारी मतों से जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठे वादे कर जनता को भ्रमित कर रही है चित्तौड़ की जनता विकास चाहती है, विकास सिर्फ भाजपा ही करा सकती है।

जनसंपर्क के दौरान जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, लोकसभा संयोजक रणजीत सिंह भाटी, चित्तौड़गढ़ विधानसभा प्रभारी कमलेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण कुमावत, पश्चिम मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, मंडल महामंत्री अनिल सुखवाल, बस्सी मंडल महामंत्री किशोर सिंह, लालुराम भील, नरेंद्र टेलर, गोपाल चौबे, रामप्रसाद जाट, छोटू धाकड़, सोहन खटीक, सी पी नामधराणी, असमो प्रदेश महामंत्री एमडी शेख सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleरामलला के जन्मोत्सव से गुंजायमान हुआ कृष्ण बलराम मंदिर
Next articleमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया मतदान
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here