सीपी जोशी का नावां आगमन पर सर्व ब्राह्मण समाज ने किया स्वागत

0
78
- Advertisement -

डीडवाना- कुचामन,नावा सिटी। ( मनीष पारीक सीनियर रिपोर्टर)_ डीडवाना जिले के नावां में साम्भर चौराहे पर आज भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी पहली बार प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आने पर सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा माला व साफा पहना कर स्वागत सम्मान किया।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे व जोशी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। अध्यक्ष जोशी आज नागौर जिले के दौरे के दौरान नावां में रुके। जोशी को गुढा साल्ट में गोशाला के लिए 2 बीघा भूमि दान करने वाले दानदाता ने उक्त भूमि के सामने द्वेषता पूर्वक सरकारी कार्यालयों के आवंटन कर रास्ता बंद करने की समस्या को लेकर आवंटन अन्य स्थान पर करने को लेकर ज्ञापन सौपा। जोशी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आने वाले राजस्थान में 5 उपचुनाव भी भाजपा ही जीतेगी। राजस्थान में लोकसभा की सीटें कम आने के सवाल पर कहा कि कोंग्रेस के साथ मे अन्य पार्टियों ने गठबंधन कर आमजनता को झूठी अफवाहें, आरक्षण समाप्त करने की बात से बहला कर उनको मिसगाइड किया है। तीन बच्चो के कानून के सवाल पर बताया कि सरकार आमजनता की भावनाओ को जरूरत के हिसाब से जल्द फैसला लेगी जिससे जनता को समान अधिकार मिल सके।

भाजपा कार्यकर्ता जयपाल के हत्या की सीबीआई से जांच करने के नाम

नावां में भाजपा कार्यकर्ता व नमक व्यवसाई की पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी के भाई द्वारा हत्या करने के मामले को लेकर मृतक नमक व्यवसाई जयपाल पुनिया की पत्नी सरिता चौधरी ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि सारे कमर्काण्ड करने वाला अभी खुलेआम घूम रहा है सीबीआई जांच हो तो वह भी सलाखों के पिच्छे जा सकता है। प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने उचित कार्यवाही का आस्वाशन दिया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here