सागर फाउंडेशन की गोमा सागर ने चलाया सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम

0
87
- Advertisement -

जयपुर । सागर फाउंडेशन की ओर से जयपुर शहर में अलग-अलग स्थानों पर सघन वृक्षारोपण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। आज प्रताप नगर के सेक्टर 17 वार्ड नंबर 115 ,116 ,117 एनआरआई सर्किल बालाजी मंदिर परिसर के गार्डन में वृक्षारोपण और पेड़ों का वितरण किया गया ।

सागर फाउंडेशन की सीईओ गोमा सागर के नेतृत्व में सघन वृक्षारोपण किया गया और पौधे वितरित किए गये। कार्यक्रम फाउंडेशन टीम के सहयोगी बजरंग लाल शर्मा के नेतृत्व में 70 पौधे वितरित किए गए और करंज ,नीम,मीठा नीम (कड़ी पत्ता) अशोक, बिल्वपत्र व सरल और गुलमोहर के पौधे लगाए गए । गोमा सागर ने बताया कि इस वर्ष 1100 पौधे लगाने व वितरित करने का लक्ष्य है । अब तक लगभग 1022 पौधे लगाए व वितरित किए जा चुके हैं । पौधे व परिंदों के लिए परिंडे लगाने के लक्ष्य जल्द ही पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम में सेक्टर 17 प्रतापनगर व वार्ड 115,116,117 के नागरिक उपस्थित रहे तथा जरूरत के हिसाब से पौधे व परिंडे वितरित किए गए। कार्यक्रम में रवि शर्मा , श्रवण , राहुल बंसल, गीतादेवी मुन्नी देवी, राधा, सुषमा, शांति, प्रियंका, यशोदा , अन्नु, रुक्मिणी, राहुल,पार्वती, अभिषेक, गायत्री, लक्ष्मी सीताराम, नन्दलाल,व अन्य लोग उपस्थित रहे । उपस्थित सभी ने पैड़ो के रखरखाव व पक्षियों के दाने पानी का ख्याल रखने की शपथ ली

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here