सम्भागीय आयुक्त ने पिलोदा एवं खंडिप में श्री अन्नपूर्णा रसोई का किया औचक निरीक्षण

0
113
- Advertisement -

गंगापुर सिटी । (अमिता मीना वरिष्ठ संवाददाता) संभाग के संभागीय आयुक्त साँवरमल वर्मा ने शुक्रवार को पिलोदा एवं खंडीप में श्री अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण कियाॆ। इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई संचालक को मानवीय दृष्टिकोण को अपनाते हुए राज्य सरकार के निर्धारित मानको के अनुसार रसोई संचालित करने के निर्देश दियेॆ। जिससे इन रसोइयों में आने वाले किसी भी जरूरतमंद लाभार्थी को भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे पौष्टिक भोजन को प्राप्त करने से वंचित नहीं रहना पड़े।

इस दौरान उन्होंने अन्नपूर्णा रसोई में टोकन व्यवस्थाओं का जायजा लेकर रसोई परिसर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखकर राज्य सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार रसोई संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रसोई में रखे आटे तथा मसालों आदि खाद्य सामग्री को गुणवत्ता की भी जांच की गई।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here