संविधान की रक्षा की मांग पर कार्यक्रम का बहिष्कार

0
75
- Advertisement -

जयपुर । एक तरफ जयपुर झालाना डूंगरी स्थित डॉक्टर अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी में अनुसूचित जाति, जनजाति के सभी पार्टियों से जीतकर आए विधायकों का सम्मान समारोह चल रहा था, तो दूसरी तरफ अनुसूचित जाति वर्ग के कुछ जागरूक लोगों ने अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी में आज विधायक मंत्रियों का हो रहे सम्मान समारोह का विरोध और बहिष्कार किया। लोगों का आरोप है कि एक तरफ अनुसूचित जाति वर्ग पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं दूसरी तरफ हमारे समाज के मंत्री, विधायकगण संविधान पर हो रहे कुठाराघात व समाज पर हो रहे अत्याचार पर मूकदर्शक बने हुए हैं । विधानसभा में कुछ नहीं बोलते हैं और समाज का कोई व्यक्ति संविधान के पक्ष में बात करता है तो सरकार परेशान करती हैं। हितेश राही ,बाबूलाल बैरवा ,हनुमान प्रसाद बैरवा सुरेंद्र महावीर , ओमप्रकाश अमित कुमार अधिवक्ता गण व ओमप्रकाश इंजीनियर आदि धरना स्थल पर मौजूद रहे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here