वेतन नहीं मिलने से नाराज सफाई और सुरक्षा कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
90
- Advertisement -



मानसरोवर के द्वारका अपार्टमेंट का मामला
जयपुर लोक टुडे संवाददाता शहर के मानसरोवर इलाके में स्थित द्वारका अपार्टमेंट में काम करने वाले सफाई और सुरक्षा कर्मियों को तीन माह का वेतन नहीं मिलने से रोष व्याप्त है । नाराज सफाई और सुरक्षा कर्मियों ने राजस्थान आवासन मंडल सेक्टर 9 के कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया और साथ ही वेतन भुगतान की मांग की सुरक्षा कर्मी तुलसी चौधरी ने बताया कि वह काफी समय से राजस्थान हाउसिंग मंडल के अधीन आने वाले द्वारका अपार्टमेंट में सिक्योरिटी का काम करती आ रही है और उनका भुगतान राजस्थान आवासन मंडल की ओर से किया जा रहा था लेकिन पिछले तीन माह से उन्हें वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है जिसके चलते शांतिपूर्ण तरीके से यह धरना प्रदर्शन किया गया है साथ ही राजस्थान आवासन मंडल खंड के अभियंता से गुहार लगाई है कि उनके जल्द से जल्द भुगतान किया जाए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here