विधायक लालाराम बैरवा का किया सम्मान

0
121
- Advertisement -

केकड़ी । शाहपुरा के विधायक लालाराम बैरवा के अल्पप्रवास पर केकड़ी आने पर केकड़ी क्षेत्र के बैरवा समाज द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया।
समाज के राष्ट्रीय मंत्री श्यामलाल बैरवा ने बताया की विधायक लालाराम बैरवा के चुनाव जीतने के बाद प्रथम बार केकड़ी अपने निवास पर आने पर समाज द्वारा नागरिक अभिनन्दन किया गया।
केकड़ी निवास पर पहुंचने के बाद विधायक लालाराम बैरवा ने अपने पिता स्व. रामनाथ बैरवा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उपस्थित समाज बन्धुओ को धन्यवाद देते हुए सबका आभार प्रकट किया एवं समाज सेवा के लिए हरसम्भव मदद करने का आस्वाशन दिया। स्वागत सम्मान समारोह मे केकड़ी क्षेत्र के सेकड़ो समाज बंधु मौजूद रहे.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here