
मसूदा ब्यावर। शिवप्रकाश सेन रिपोर्टर मसूदा कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के बाहर अवैध केबिन हटाने को लेकर ग्राम पंचायत के वार्ड पंच व विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने मसूदा उपखंड अधिकारी को सौपा ज्ञापन जिसमें बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के चार दिवारी के बाहर एक व्यक्ति ने लोहे की केबिन रखकर अतिक्रमण कर दिया गया है। उक्त केबिन विद्यालय परिसर के बाहर होने के कारण सरकारी स्कूलों के पास अवैधअतिक्रमण किया गया है। ग्राम पंचायत को सूचना देने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई ।उक्त जगह ग्राम पंचायत का अधीन नहीं के कारण भी ग्राम पंचायत में अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया। जो नियम अनुसार गलत है।यह सड़क मार्ग पीडब्ल्यूडी के तहत आता है तो ग्राम पंचायत मसूदा ने अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कैसे कर सकती हैं।प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया कि अवैध केबिन से विद्यालय अध्यनरत छात्र व छात्राएं अध्ययन करती है विद्यालय की छुट्टी के बाद केबिन पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने की संभावना व्यक्त की गई।अवैध केबिन में विद्यालय के बाहर गुटका, बीड़ी ,तंबाकू आदि सामग्री बेचेगा जो की नियम विरुद्ध है ।उपखंड अधिकारी से जल्द से जल्द कार्रवाई कर अवैध केबिन को हटाने की मांग की।

















































