- Advertisement -

जयपुर । गहलोत सरकार के दौरान राजस्थान में आर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा प्रदेश पर में 5000 से ज्यादा राजीव गांधी युवा मित्रों की भर्ती की गई थी जिसे भजनलाल सरकार ने नई सरकार बनने के साथ ही हटा दिया। इसके विरोध में युवा मित्र जयपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है । राजीव गांधी युवा मित्रों का कहना है कि वह सरकार की योजना का प्रचार प्रसार कर रहे थे ऐसे में उन्हें नहीं हटाया जाए, क्योंकि मौजूदा सरकार का भी प्रचार प्रचार कर सकते हैं। इसलिए सरकार को एक बार फिर से विचार करना चाहिए । कई संगठनों की ओर से युवा मित्रों के धरने प्रदर्शन का समर्थन किया है। युवा मित्रों का शहीद स्मारक पर लंबे समय से धरना प्रदर्शन चल रहा है। इसमें 7 युवा मित्र अमानत एंड सन पर भी बैठे हैं।
- Advertisement -

















































