राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने मनाया गुरु वंदन कार्यक्रम

0
120
- Advertisement -

मसूदा ,ब्यावर।( शिवप्रकाश सेन संवाददाता)

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीयउप शाखामसूदा द्वारा रविवार को आयोजित किया गया गुरु वंदन कार्यक्रम। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय उप शाखा मसूदा द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मसूदा में रविवार को गुरु वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बौद्धिक प्रवासी कार्यकर्ता मुकेश कुमार कलवार, प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गारिया खेड़ा ,जिले से प्रभारी जिला मंत्री रतन सिंह देवड़ा ,अध्यक्षता उप शाखा अध्यक्ष श्रवण कुमार वर्मा द्वारा कार्यक्रम में गुरुजनों का श्री फल व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया गया ।

इस दौरान मसूदा शाखा के शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरु वंदन कार्यक्रम को सफल बनायां।इस अवसर पर रतन सिंह देवड़ा संगठन व शिक्षा पर प्रकाश डाला और कहा हमें राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का संकल्प लें व विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा देकर उन्हें ऊंचे स्थान पर पहुंचे के लिए प्रेरित करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here