जयपुर। राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर राजस्थान सरकार द्वारा बसों की छतों पर माल ढुलाई के लिए बनाए गए कानून का विरोध किया है । जयपुर,जोधपुर, भीलवाड़ा में राजस्थान ट्रक ट्रांसपोर्ट यूनियन के वर्तमान अध्यक्ष ,और जयपुर ट्रांसपोर्ट यूनियन के अध्यक्ष रहे वेद भूषण सेठी और राजस्थान ट्रक ऑपरेटर के प्रवक्ता राजीव त्रेहन ने एक बयान जारी कर कहा कि सरकार ने 2 साल से कोरोना से पीड़ित ट्रक व्यापारियों को सहूलियत देने की बजाय ₹6000 प्रति महीने में बसों को माल ढोने की अनुमति दे दी ,जिससे ट्रक व्यवसाय चौपट हो जाएगा। ट्रक ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर एसोसिएशन के नेताओं ने सरकार को 15 दिन में यह काला कानून वापस लेने की मांग की है और अगर कानून वापस नहीं लेने पर अस्थाई हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। वेद भूषण सेठी का कहना है कि ट्रांसपोर्ट यूनियन के तीनों अध्यक्ष सतीश जैन, रामअवतार मोर, जगदीश चौधरी सभी मिलकर इस कानून के खिलाफ लड़ेंगे। सभी 15 अगस्त को पूरे राजस्थान के ट्रक ऑपरेटर्स की बैठक बुलाई है। इसमें सरकार के खिलाफ इस आंदोलन को तेज गति से लड़ने की रणनीति बनाई जाएगी।
राजस्थान ट्रक ऑपरेटर्स ने सरकार से मांगे नहीं मानने पर दी आंदोलन की चेतावनी मांग
- Advertisement -
- Advertisement -













































