युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, बिजली के खंभे पर चढ़कर दी सुसाइड की धमकी

0
96
- Advertisement -

दौसा – मेहंदीपुर बालाजी। राजेश शर्मा रिपोर्टर मेहंदीपुर बालाजी क्षेत्र के करोडी गॉव मे रविवार को फ़िल्मी अंदाज मे एक युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और सुसाइड की धमकी देने लगा ।
बिजली के खंभे पर चढ़ने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया । मौक़े पर पहुँची पुलिस ने अनहोनी की आशंका के चलते बिजली सप्लाई बंद करवाकर युवक को कड़ी मशक़्क़त के बाद नीचे उतारकर राहत की सांस ली।

ड्यूटी अधिकारी दीपक सिह ने बताया कि बन्नूलाल व दीपेन्द्र आदि के बीच पिछले काफी समय से जमीनी विवाद चला आ रहा है। एक पक्ष ने खेत पर आवाजाही के लिए रास्ता निकलवाकर उसमें मोरम डालकर पक्का कर रहा था कि दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया।इस दौरान दूसरे पक्ष का युवक हाईटेंशन बिजली लाइन के खंभे पर चढ़ गया और करंट से सुसाइड की धमकी देने लगा और रास्ता निर्माण बंद कराने पर बंद कराने पर अड़ गया। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिस ने तत्काल बिजली सप्लाई बंद कराई। इसके बाद बडी मुश्किल से युवक को खंभे से नीचे उतरवाया। मामले में पुलिस ने महेन्द्र, दीपेन्द्र व बन्नू लाल को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here