
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
— “स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े” के तहत आयोजन
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अभियान में ’’स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’’ के तहत नगर पालिका द्वारा महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रश्नोतरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके साथ विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों को स्वच्छता रखने की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान एसबीएम अभियन्ता जितेंद्र कुमावत ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छता एप एवं हर घर खाद बनाने आदि महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही विद्यालय में गीले, सूखे एवं सेनिटरी अपशिष्ट के लिए सभी कक्षाओं में नगर पालिका द्वारा डस्टबिन वितरण किया गया।
प्रश्नोतरी प्रतियोगिता की जांच स्वास्थ्य निरीक्षक देवेन्द्र शर्मा, कनिष्ठ सहायक पियूष बिडसर, उपप्रधानाचार्य भगवती यादव, अध्यापक सुनील कुमावत एवं विजय मुण्डोतिया ने की। जिसमें 12वीं की छात्रा मुस्कान बानो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय स्थान पर दो छात्र कक्षा 7 के मंयक चौधरी एवं कक्षा 10 के अनुराग डोगीवाल रहे।

















































