मंजू शर्मा ने किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में किया व्यापक जनसंपर्क

0
76
- Advertisement -

जयपुर। भाजपा उम्मीदवार मंजू शर्मा ने आज अपने चुनाव अभियान का शुभारंभ चांदपुर स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन कर किया। इस दौरान वीर बजरंग बली की पूजा अर्चना कर जयपुर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जनसम्पर्क में पूर्व किशनपोल विधायक मोहनलाल गुप्ता और हाल ही में विधानसभा उम्मीदवार रहे चंद्र मोहन भटवाड़ा, पूर्व महापौर मनीष पारीक शहर अध्यक्ष राघव शर्मा मौजूद रहे।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में बगरू वालों के रास्ते में मंजू शर्मा के प्रचार के लिए उमड़ा जन सैलाब उमड़ गया । जयपुर की बेटी के नारों से बगरू वालों का रास्ता गूंज गया लोगों ने मोदी जी के विजन अबकी बार 400 पार के लिए लोगों ने बढ़ चढ़कर अपना उत्साह दिखाया और मंजू शर्मा जी को अधिक से अधिक मत दिलाने के लिए अधिक से अधिक वोटो से विजई बनाने के लिए संकल्प लिया।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र छोटी चौपड़ पर स्थानीय निवासियों द्वारा मंजू शर्मा जी का स्वागत बड़े हर्ष और उल्लास से किया गया जनसम्पर्क में चांदपोल स्थित बालानंद जी के रास्ते होते हुए उनियारा राव जी का रास्ता एवं जय लाल मुंशी का रास्ता सहित विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट की अपील की।

किशनपोल विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान नाहरगढ़ पुलिस स्टेशन क्षेत्र, गोविंद राव जी का रास्ता तथा चांदपोल बाजार में जनसम्पर्क के दौरान मंजू शर्मा को व्यापक जन समर्थन मिला इस दौरान जयपुर के पूर्व सांसद रामचरण बोहरा सहित अन्य भाजपा के नेता पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here