भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ने किया बंद का समर्थन

0
172
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क


प्रतापगढ़।( महेश राव) 10 दिन पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर वाले बयान को लेकर प्रतापगढ़ में भी भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा ,सरपंच संघ आदि ने विरोध जताया है। इसको लेकर धमोतर ब्लॉक में 21 अगस्त को बंद का ऐलान किया गया है।
भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक ओमप्रकाश निनामा ने बताया कि बीती 10 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एससी एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने का बयान दिया गया था इसके विरोध में पूरे देश का एससी-एसटी समाज आहत है, इसको लेकर 21 अगस्त को भारत बंद की घोषणा की गई है, जिले के धमोतर ब्लॉक में भी बंद की अपील की गई है।

इसको लेकर आज संगठन के पदाधिकारीयों की ओर से धमोतर थाना अधिकारी हिम्मत बुनकर को ज्ञापन सोपा गया, ज्ञापन में भील प्रदेश मुक्ति मोर्चा और सरपंच संघ के प्रतिनिधि मौजूद थे बैंड के दौरान टकराव को टालने के लिए पुलिस की ओर से पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here