लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सत्यनारायण सेन गुरला
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा जिले के पुर थाना में एनडीपीएस एक्ट के मामले में 4 साल से वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार 14.अक्टूबर 2021 को सीआईडी सीबी से प्राप्त सूचना अनुसार गजराज पु.नि ने मय जाप्ता के नाकाबन्दी कर अवैध गांजा परिवहन करने पर अभियुक्त आसू तलरेजा, दयाराम वैष्णव, नारायण मीणा व देवीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया एवं 547.800 किलोग्राम अवैध गांजा को फोर्ड फिगो कार व मेक्सीमो टेम्पो सहित जप्त किया गया।
प्रकरण के अनुसंधान के दौरान उक्त गांजा अभियुक्त मनोहरदास पुत्र गोपाल दास वैष्णव निवासी वरणी थाना भीण्डर जिला उदयपुर द्वारा आन्ध्रप्रदेश राज्य से ट्रक में भरवाया जाकर उदयपुर तक परिवहन किया गया। जिसकी सकुतन पर तलाश की गई, मगर अभियुक्त चुस्त, चालाक व शातीर होने से सकूनत से फरार हो गया, जो विगत 4 वर्ष से फरार चल रहा था। भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी पर 5000 रूपये के ईनाम की घोषणा की गई।
जिला स्पेशल टीम के ओमप्रकाश हेड कानिं , सत्यनारायण हेड कानिं. , राधेश्याम कानिं.द्वारा अथक प्रयास कर अभियुक्त मनोहरदास पुत्र गोपाल दास वैष्णव निवासी वरणी थाना भीण्डर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया गया।











































