जलदाय विभाग के कार्यों को निजीकरण में देने का विरोध

0
58
- Advertisement -

गंगापुर सिटी/राजस्थान
बनी सिंह मीना संवाददाता पीएचईडी के कार्यों को हस्तांतरण करने के विरोध में कर्मचारियों का कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन,संयुक्त संघर्ष समिति पीएचईडी गंगापुर सिटी के कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन**®पीएचईडी के कार्यों को हस्तांतरण करने के विरोध में शुक्रवार को संयुक्त संघर्ष समिति एचडी गंगापुर सिटी जिला के बैनर तले जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने बताया कि बजट 2024-25 की घोषणा अनुसार पीएचईडी के कार्यों को आर.डब्ल्यू.एस.एस.सी को हस्तांतरित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि राज्य के नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाना राज्य सरकार के मुख्य कर्तव्यों में शामिल है। भारतीय संविधान निर्माताओं द्वारा भी यह विषय राज्य सूची में सम्मलित किया गया है। अतः राज्य का प्रत्येक नागरिक राज्य सरकार से यह अपेक्षा करता है कि उसे उचित दरों पर शुद्ध पेयजल मिलें लेकिन राज्य सरकार आरडब्ल्यूएसएससी को जबरन लागू करने पर आमादा है जिसकी वजह से जलदाय कर्मचारी व अधिकारियों में भारी आक्रोश है। इतना ही नहीं इसके दूरगामी विपरीत परिणामों की वजह से कर्मचारी आन्दोलित है। शुक्रवार को प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर इसी कड़ी में आरडब्ल्यूएसएससी के खिलाफ कलेक्टर ज्ञापन देकर सरकार को चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके बाद भी यदि कार्रवाई नहीं की गई तो 29 जुलाई को राजस्थान का प्रत्येक कर्मचारी द्वारा गांव-गांव व ढाणियों तहसीलों एवं जिले से जल भवन जयपुर में एकत्रित होकर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। उन्होंने सरकार से इस कानून को अभिलंब वापस लेने की मांग की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here