
पुलिस ने रखा था 35 हजार रुपए का इनाम, सदर थाना पुलिस को मिली सफलता
गंगापुर सिटी। (बनी सिह मीना रिपोर्टर) बहुचर्चित प्रकाश अग्रवाल चेयरमैन हत्याकांड के आरोपी गोविंद को गिरफ्तार करने में सदर थाना पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी 9 साल से बांछित था और पुलिस ने आरोपी पर 35 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था।
एसपी सुजीत शंकर के निर्देशन में एएसपी, पुलिस उपाधीक्षक गंगापुर सिटी के नेतृत्व में टीम एंटी गेंगस्टर टास्क फोर्स जयपुर (एजीटीएफ) व पुलिस अधीक्षक कार्यालय गंगापुर सिटी के कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह, सुरंजन, सदर थानाधिकारी पन्नालाल द्वारा 35 हजार रुपए के इनामी बदमाश गोविंद पुत्र राधेलाल जाट निवासी रीठोठी थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार किया गया।
यह था घटनाक्रम
पीडि़त प्रेमदेवी पत्नी प्रकाश अग्रवाल निवासी अग्रवाल कॉलेज के पास ईदगाह मोड गंगापुर सिटी ने बताया कि उनके पति पूर्व चेयरमैन प्रकाश अग्रवाल 9 जून 2015 को रात करीब 7:30 बजे करौली से घर आए और गाड़ी को बाहर खड़ी कर, घर के अंदर चले गए। खाना खाकर बाहर खडी गाड़ी को रात करीब 9:15 बजे लेने प्रकाश व ड्राइवर मुकेश घर के बाहर गए तो अचानक दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए और उनके पति प्रकाश की कनपटी पर कट्टे से 2 फायर कर दिए। मुकेश दोडकर गाडी के पास गए और हल्ला किया तो बदमाश भाग गए।
एजीटीएफ टीम जयपुर व गंगापुर सिटी कार्यालय पुलिस अधीक्षक में तैनात कांस्टेबल नरेन्द्रसिंह, सुरंजन सिंह व पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी थानाधिकारी पन्नालाल की टीम द्वारा 35 हजार रुपए के ईनामी बदमाश गोविंद पुत्र राधेलाल जाट निवासी रीठोठी थाना कुम्हेर जिला डीग को गिरफ्तार कर लिया।

















































