पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन यूनियन के ने किया मुख्यमंत्री का वेट करने पर अभिनंदन

0
69
- Advertisement -

“एक राज्य, एक कीमत” प्रभावी होने को बताया ऐतिहासिक

वैट दरों में कमी से मिलेगी सभी प्रदेशवासियों को राहत

अलग-अलग दरों की विसंगति दूर होने से
सीमावर्ती जिलों को मिलेगा लाभ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शुक्रवार को राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने ओटीएस स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मुलाकात कर आभार जताया। एसोसिएशन के सदस्यों ने पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने और “एक राज्य, एक कीमत” को लागू करने को बहुप्रतीक्षित एवं ऐतिहासिक कदम बताया। सदस्यों ने मुख्यमंत्री को साफा पहना कर तथा मुंह मीठा करवा कर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि आमजन का कल्याण सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा हमारी डबल इंजन सरकार डबल स्पीड से काम कर आम जन को राहत देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में पेट्रोल व डीजल पर वैट में कमी की गई है, जिसका फायदा सभी प्रदेशवासियों को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अलग-अलग जिलों में पेट्रोल व डीजल की दरों में विसंगति दूर करने के निर्णय से सीमावर्ती जिलों के लोगों तथा पेट्रोल पंप डीलर्स को लाभ मिलेगा। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र सिंह भाटी ने राज्य सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि वैट दरों में 2 प्रतिशत कमी लाने का राज्य सरकार का निर्णय स्वागत योग्य है। साथ ही, अलग-अलग जिलों में दरों की विसंगति दूर होने के बाद राजस्थान अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां एक राज्य-एक कीमत प्रभावी हो गई है। उल्लेखनीय की गुरुवार को ही राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और डीजल पर 2% वेट में कमी की थी साथी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों द्वारा सेकेंडरी फ्रेट को युक्ति संगत किया गया इस निर्णय से आमजन को बड़ी राहत मिली है और प्रदेश में पेट्रोल पर ₹1 40% लेकर ₹530 पैसे प्रति लीटर तथा डीजल पर ₹1.34 पैसे से लेकर ₹4.85 से प्रति लीटर तक की कमी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here