जयपुर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रहे भाजपा की वरिष्ठ नेता हरिशंकर भाभड़ा का आज निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे उनका जयपुर के मालवीय नगर स्थित रूंगटा अस्पताल में निधन हुआ भाभडा चूरू के रतनगढ़ से लंबे समय तक विधायक रहे और भैरों सिंह शेखावत सरकार में उपमुख्यमंत्री रहे और दो बार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे ।भाभडा का आज दोपहर 2:00 बजे प्रधान मार्ग स्थित मोक्ष धाम मालवीय नगर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाभड़ा के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शोक व्यक्त किया है उन्होंने उनके आवास पर जाकर शोक संतृप्त परिवारों को शांत बना दी और ईश्वर से भाभड़ा की आत्मा को शांति के लिए प्रार्थना की। भाबरा की निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राज्यपाल कलराज मिश्र, उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा, दिया कुमारी, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, विधायक कालीचरण सराफ, पूर्व विधायक अशोक लाहोटी, सांसद रामचरण बोहरा, प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज , पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश माथुर प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी संगठन मंत्री चंद्रशेखर शर्मा समेत अनेक नेताओं ने शोक व्यक्त किया।
