नालियों से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, जगह जगह लगे हैं कचरे के ढ़ेर

0
83
- Advertisement -

जहां बीमारियों का इलाज होता हैं, वही पनप रही बीमारी

पलसाना/सीकर ।(लोकेश कुमावत संवाददाता)
भले ही पलसाना की साफ सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने के दावे ग्राम पंचायत कर रही हो लेकिन हकीकत किसी से छिपी नहीं है। कस्बे की नालियां चौक हो रही है और सड़क पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। कई जगहों पर तो कचरे के ढेर लगे हुए हैं। अब हाल ये है कि नालियों के चौक होने के कारण नाली का पानी सड़क पर आने लगा है। दरअसल गांव के रामलीला मैदान, मुख्य बस स्टैंड, पुराना बाजार सहित कई स्थानों पर गंदगी जमा है। जिसके चलते सड़कों पर काफी गंदगी फैली हुई है।
वहीं राजकीय ब्लॉक आयुष चिकित्सालय के पास नाली कचरे से भर जाने के बाद सड़कों पर उतर रहा है गंदा पानी ऐसे में पूरी सड़क पर नाली का पानी फैलने के कारण लोगों को इसी से होकर निकलना पड़ा। कई लोग पैदल तो कई दो पहिया वाहन लेकर इस गंदे पानी के ऊपर से गुजर रहे हैं। यहां के लोगों के बताया है कि इस जगह पर यह एक दो महीने नहीं बल्कि कई महीनों से रास्ते में ऐसी ही गंदगी गन्दा पानी फैल रहा है। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों के द्वारा इस रास्ते को दुरुस्त कराने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं।

आयुर्वेदिक अस्पताल के पास फैला गंदा पानी…
जहा बीमारियों का इलाज होता है वहीं से पनप रही बीमारियां। राजकीय ब्लॉक आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास बड़े स्तर पर नाली भर जाने के बाद सड़कों पर गंदा पानी बह रहा है। जहां से निकलते ही लोगों को नाक बंद करनी पड़ रही है। हर दिन आसपास की कॉलोनयो से आने वाला गंदा पानी सड़कों पर बह है जिससे आने जाने वाले राहगीरों को गंदे पानी के ऊपर से गुजरना पड़ता है। ऐसे में यहां से निकलने वाले लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

जगह – जगह लगे कचरे के ढेर…
कस्बे के रामलीला मैदान, पुराना बाजार, शहीद सीताराम स्कूल, मुख्य बस स्टैंड, ब्लॉक आयुष चिकित्सालय, रेल्वे स्टेशन रोड़ सहित कई जगहों पर कचरे के ढेर लगे हैं। जिससे ऐसे में कचरे के ढेरों से आती बदबू लोगों के लिए परेशानी पैदा कर रही है। वहीं कचरे के ढेर के आसपास आवारा जानवरों का जमघट लगा होने से हादसों की संभावना भी बनी हुई है।

विद्यालय के पास डाल रहे कचरा…
शहीद सीताराम कुमावत राजकीय विद्यालय के पास से गुजरना भी मुश्किल हो गया है।  लोग अपने घरों व दुकानों का कूड़ा इस स्थान पर डाला जाता है फिर भी आज तक ग्राम पंचायत ने कोई कार्यवाही नहीं की है। हालात ये है कि पिछले कई महीनों से इस ढेर को उठवाने की आवश्यकता भी नहीं समझी है। अब आलम ये है कि कूड़े के ढेर में मवेशी दिन रात विचरण करते फैला रहे है। जिससे गंदगी फैलने से संक्रमण का खतरा बना हुआ है। वहीं लोगों को बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है।

इनका कहना है…
—जहा बीमारियों का इलाज होता हैं वही बिमारी पनप रही हैं। राजकीय ब्लॉक आयुर्वेदिक चिकित्सालय के पास 7 से 8 महीनो से नाली भर जाने के कारण सड़क पर पानी बह रहा है। यही नहीं रेलवे स्टेशन रोड व गांव के कई स्थानों पर सड़कों पर पानी सड़कों पर बह रहा है। ओर जगह जगह कचरे के ढेर लगे हैं। जिस पर सरपंच व जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है। इस गंदगी से आने जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here