नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

0
210
- Advertisement -

धौलपुर। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी में से एक नाबालिक है और तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है ।धौलपुर पुलिस अधीक्षक केसर सिंह शेखावत ने बताया कि गुरुवार को एक बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। जिस पर पॉक्सो एक्ट, एससी, एसटी एक्ट ,आईपीसी में महिला थाना धौलपुर में मुकदमा दर्ज किया गया ।पीड़िता का मेडिकल कराया गया । गिरफ्तारी के लिए गठित की गई ।एक आरोपी दशरथ गुर्जर गुर्जर निवासी मोहनपुर थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया गया। दूसरे अन्य आरोपी को नाबालिग होने के कारण निरुध्द किया गया। एसपी ने बताया कि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है। मामला केस ऑफिसर स्कीम के तहत लिया जाएगा। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
Previous articleसास बहू की हत्या कर 50 लाख लूटने वाले 5 गिरफ्तार
Next articleभैरूजी खेले डूंगरा के एलबम का पोस्टर रिलीज
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here