नाबालिग से गैंगरेप विरोध करने पर बाजरे की फसल भी जलाई

0
180
- Advertisement -

नामजद आरोपी फरार

जान से मारने की दे रहे हैं धमकी

भरतपुर। नदबई इलाके के लखनपुर थाना क्षेत्र में एक दलित नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता ने लखनपुर थाने में नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है ।उन्होंने बताया कि वे परिवार सहित खेत मे बनी कोटरी में सो रहे थे । आरोपियों ने रात को 1:00 बजे नाबालिक बच्ची का अपहरण कर लिया और उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया । यही नहीं जब बच्चे ने आरोपियों का विरोध किया तो उन्होंने बाजरे की फसल जला दिया और जान से मारने की धमकी दी। लखनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है । मामले की जांच कर रहे हैं एससी, एसटी जांच अधिकारी दिनेश मीना का कहना है कि जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी । घटना के बाद से इलाके में दहशत और तनाव है। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि एफ आई आर दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं आरोपियों के निकटवर्ती रिश्तेदार दलित परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। घटना को लेकर दलित समाज में गुस्सा बढ़ रहा है। दलित समाज ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

- Advertisement -
Previous articleसांसद पकौड़ी कौल ने ब्राह्मण और ठाकुरों को दी गालियां
Next articleनर्सेज ने निदेशक मुकुल शर्मा को ज्ञापन सौंपा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here