तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई ,महिला सहित दो की मौत ,चार घायल

0
111
- Advertisement -

नागौर ,डीडवाना। (दौलत सिंह चांदावता रिपोर्टर ) खबर नागौर ,डीडवाना के मेगा हाईवे से है जहां सांवराध गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया । सड़क हादसे में एक अनियंत्रित बोलेरो कार पेड़ से टकरा गई । कार के पेड़ से टकराने से कार में सवार एक महिला सहित दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई । हादसे में कार में सवार चार अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गए । मृतक और सभी घायलों को डीडवाना के राजकीय बांगड़ जिला अस्पताल ले जाया गया जहां मृतकों के शव मोर्चरी के लिए भिजवा दिए गए हैं । वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है । कार सवार सभी लोग लाडनू के कुसुंबी गांव के रहने वाले थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here