राजस्थान में 42 लाख मतदाता बढ़े, चुनाव में 5 करोड़ 18 लाख से ज्यादा वोटर करेंगे नेताओं के भाग्य का फैसला

0
124
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 5 करोड़ 18 लाख मतदाता नई सरकार का फैसला करेंगे। इनमें से 5 साल के अंदर 42 लाख 8000 नए वोटर जुड़े हैं, यह नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार दिसंबर 2018 तक राज्य में कुल वोटर की संख्या 4 करोड़ 76 लाख 72000 थी। जो इस अगस्त 2023 तक बढ़कर 5 करोड़ 18 लाख 81000 से ज्यादा हो गई है । अभी एक महीने तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम और जारी रहेगा । ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि राजस्थान में 5 करोड़ 18 लाख से ऊपर मतदाता आने वाले चुनाव में नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे । जयपुर में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। जयपुर में इस बार 49 लाख 56342 से ज्यादा मतदाता वोट डाल सकेंगे । इसके बाद अलवर में 27 लाख 10000 वॉटर है और सबसे कम वॉटर जैसलमेर में चार लाख 65 हजार 477 है।

- Advertisement -
Previous articleचुटकेश्वर महादेव मंदिर मैं हुआ सामूहिक सहस्त्रघट
Next articleराजेंद्र सेन ने की झोटवाड़ा से दावेदारी
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here