ताड़ा वास के ग्रामीणों ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ खोला मोर्चा

0
140
- Advertisement -
लक टुडे न्यूज नेटवर्क

खींवसर (डॉ कमल किशोर तंवर) नागौर जिले के खींवसर क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों ने सीमेंट कंपनी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए मोर्चा खोला है। मंगलवार को खींवसर क्षेत्र के ताड़ावास गांव के ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। सैकड़ो की संख्या में एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम हरी सिंह शेखावत को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन गया। ज्ञापन में बताया कि गांव में एक सीमेंट कंपनी को चूना पत्थर ब्लॉक 4G- I-A से खनन के लिए पर्यावरणीय स्वीकृत देने के लिए सीमेंट कंपनी की ओर से 27 अगस्त को गांव में लोक सुनवाई का आयोजन कर रही है। जिसका ग्रामीण खुले आम विरोध प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन में बताया कि गांव में स्वास्थ्य पर प्रदूषण के कारण प्रभाव पड़ेगा, हवा में डेस्ट के प्रदूषण से बीमारियों के फैलने की आसान का होगी। पेड़ों को इस खनन के लिए काटा जाएगा। गां‌व के तालाब में खानों का पानी नहीं आएगा। खेती की मिट्टी पर इस खनन से उड़ने वाली डेस्ट का असर पड़ेगा। पालतू पशुओं लिए
चराने के लिए जमीन पर असर पड़ेगा। तेज धमाकों से बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, पालतू पशुओं पर असर पड़ेगा सहित सात मांगे का समाधान करने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व सरपंच ओमप्रकाश ताड़ा, पप्पू राम ताड़ा, महादेव, यशपाल, जयराम, रामविलास,सुरेंद्र, अजीत, महादेव, सुनील, भगवान राम, प्रेम सियाग सहित सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here