डिप्टी सीएम बैरवा रहे खंडार दौरे पर ,स्थानीय विधायक गोठवाल रहे नदारद

0
139
- Advertisement -

सवाई माधोपुर। राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा सवाई माधोपुर दौरे पर रहे। इस दौरान डॉक्टर प्रेमचंद बेरवा का कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अशोक बैरवा के आवास पर जाना उनके साथ चाय नाश्ता करना और मंच साझा करना चर्चा का विषय रहा। इस पर डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा का कहना है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। इसमें किसी भी तरह की कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए ।अशोक बैरवा जी कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं और उनसे वर्षों पुराना समाज के नाते व्यवहार है । जिस गांव में कार्यक्रम में जाना था वह कार्यक्रम भी बैरवा समाज की ओर से आयोजित किया गया था। जब पूर्व मंत्री ने उनसे घर चलने का आग्रह किया तो वे समाज के नाते उनके घर भी गए ,चाय नाश्ता भी किया और कार्यक्रम में मंच भी साझा किया। इसमें किसी को भी कोई राजनीति नहीं करनी चाहिए, यह सामान्य बात है । मौजूदा विधायक जितेंद्र गोठवाल जी भी समाज के व्यक्ति हैं, यदि वे बुलाते तो मैं उनके घर भी जरूर जाता। लेकिन वे पारिवारिक कार्यक्रम से कहीं बाहर गए हुए थे इसलिए उनसे मुलाकात नहीं हुई और वह खुद भी कार्यक्रम में आमंत्रित थे। लेकिन में कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए। जितेंद्र गोठवाल जी भी हमारे बड़े भाई है। उनसे भी हमारे अच्छे संबंध है ।समाज के नाते भी और पार्टी के नाते भी और जब सामाजिक कार्यक्रम होते हैं तो उसमें सभी पार्टी के लोग एक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। वहां सामाजिक चर्चा जरूर होती है .,वहां पार्टी की बात नहीं होती है । यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया था इसलिए मैं उस कार्यक्रम में शामिल होने गया था । मेरी अपील है इसे राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाए। आपको बता दे की कुछ लोग मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा का पूर्व मंत्री अशोक बैरवा के घर जाने को लेकर चर्चा कर रहे हैं।

जितेंद्र गोठवाल देर से सूचना दी गई

खंडार से विधायक को पूर्व संसदीय मंत्री जितेंद्र कोतवाल का कहना है कि मुझे कार्यक्रम की सूचना देर से मिली। इसलिए मैं कार्यक्रम में मौजूद नहीं रह सका, क्योंकि मेरा पूर्व में ही कार्यक्रम निर्धारित था ,यदि समय से पूर्व डिप्टी सीएम के आने की सूचना मिलती तो मैं जरूर उनका स्वागत करता नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है।

बालेर में था सम्मान समारोह

सवाई माधोपुर जिले के बालेर कस्बे में बैरवा समाज की ओर से उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था । बालेर बैरवा समाज के लोगों ने बताया कि पहली बार भारतीय जनता पार्टी ने बैरवा समाज के व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किया है । यह बैरवा समाज के लिए गौरव की बात है। इसीलिए बैरवा समाज ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक और उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा के सम्मान में यह कार्यक्रम आयोजित किया था । जिसमें बड़ी संख्या में बैरवा समाज के लोग शामिल हुए थे। बैरवा समाज के लोगों ने डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर कार्यक्रम आयोजित किया था । जिसमें समाज के सभी पार्टियों के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया था। स्थानीय विधायक जितेंद्र गोठवाल जी को भी आमंत्रित किया गया था और पूर्व मंत्री अशोक बैैरवा को भी आमंत्रित किया गया था। समारोह सामाजिकता राजनीतिक नहीं इसीलिए समाज की ओर से सभी पार्टियों के नेताओं को इसमें आमंत्रित किया गया था ।जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की थी। बैरवा समाज में उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ,देश की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , गृहमंत्री अमित शाह , राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडइा ,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, चंद्रशेखर का आभार व्यक्त किया और यह भरोसा दिलाया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी बैरवा समाज बीजेपी का साथ देगा। बैरवा समाज की तरफ से बीजेपी को सहयोग दिया जाएगा । बीजेपी ने बैरवा समाज के 6 लोगों को टिकट दिए हैं और सभी 6 लोग ही चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। बैरवा समाज के लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास बढा है।

इनका भी हुआ सम्मान

समारोह में पूर्व मंत्री अशोक बैरवा, पूर्व प्रधान कन्हैयालाल बैरवा ,हरियाणा बैरवा समाज के अध्यक्ष राधेश्याम गोमा, कांग्रेस नेता मदनलाल बैरवा ,टोंक के जिला कलेक्टर ओमप्रकाश बैरवा कई नेता पूर्व विधायक प्रधान पार्षद और अधिकारी मौजूद रहे इन सभी का भी सम्मान किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here