
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को वित्त और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी सापी है। दिया कुमारी के पास कला ,साहित्य ,संस्कृति, सार्वजनिक निर्माण विभाग महिला एवं बाल विकास बाल अधिकारिता विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौपे हैं । आपको बता दें कि राजस्थान में पर्यटन के क्षेत्र में काफी कुछ करने को है। दिया कुमारी कुछ खुद जयपुर राजघराने से हैं ऐसे में इस क्षेत्र में उनके पास भी करने के लिए बहुत रीजन है। इसी तरह वित्त जैसा महत्वपूर्ण विभाग भी दिया कुमारी के पास है ।कला ,संस्कृति और पीडब्ल्यूडी इसके साथ में महिला बाल विकास एवं अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी भी सौंप गई है ।यह सभी महत्वपूर्ण विभाग है। ऐसे में देखना यह की दिया कुमारी इन सब विभागों में किस तरह से कांबिनेशन बिठाती है और राजस्थान को विकास की गति में और प्रगति करती है।



















































