बाड़मेर । राजस्थान में दलितों पर अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है ताजा मामला बाड़मेर जिले का है जहां गिराब थाना इलाके में एक दलित युवक की जमीनी विवाद में 7-8 बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी । जानकारी के अनुसार असाड़ी गांव निवासी कोजाराम पुतर हरजी राम मेघवाल बुधवार सुबह घर से भेड़ बकरियों को बाडे में निकालकर खेत में छोड़ने जा रहा था ,तभी घात लगा कर बैठे 8-10 बदमाशों ने उस पर लाठियों से हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बेटियां मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने उनको भी पीटा। घायल अवस्था में कोजाराम को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई।
परिजनों ने बताया कि आसपास के कुछ बदमाश और दबंग किस्म के लोग उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जिसको लेकर उन्होंने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था ।बदमाश मुकदमा वापस लेने के लिए लगातार कोजाराम पर दबाव बना रहे थे लेकिन कोजाराम उनकी बात नहीं मान रहा था। ऐसे में उन्होंने कई बार उसे उस पर पूर्व में भी हमला किया लेकिन वह बच गया ,लेकिन इस बार हमले में वह नहीं बच सका। घटना की जानकारी के बाद में बड़ी संख्या में एससी समाज के लोगों ने बाड़मेर जिला मुख्यालय पर धरना दिया है ।वही शव को नहीं उठाया जा रहा है। मृतक कोजाराम का शव मोर्चरी में रखा गया है। मृतक के पुत्र इंदराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है । युवक की हत्या के बाद परिवार से ही दलित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद की मांग को लेकर बाड़मेर जिला मुख्यालय पर धरने पर बैठे हैं। जयपुर में बी आर अबंडकर सोसायटी के लोगों ने सरकार से मृतक के परिजनों को ₹500000 का मुआवजा देने ,उनके बेटे सरकारी नौकरी देने और हत्या के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने ,मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है । मांगे पूरी नहीं होने तक किसी भी कीमत पर शव नहीं उठाया जाएगा।
