जनसुनवाई में पेश मामलों का शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

0
74
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) । उपखंड क्षेत्र के बनेठा पंचायत मुख्यालय पर गुरुवार रात को आयोजित रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई में उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को प्राप्त मामलों का शीघ्र निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए हैं ।भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में रात्रि चौपाल उपखंड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह गुर्जर की अध्यक्षता में आयोजित की गई ।जिसमें ग्रामीण परिवादियों ने एस डी ओ के समक्ष गौशाला के लिये भूमि आवंटन किये जाने, नवीन आंगनबाड़ी केंद्र खुलवाने, सार्वजनिक रास्तों एवं भूमि से अतिक्रमण हटवाने, बीसलपुर पेयजल योजना से पेयजल उपलब्ध करवाने ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनेठा में स्टाफ की कमी सहित कई अन्य मामले पेश कर निस्तारण कर राहत दिए जाने का आग्रह किया गया ।जिस पर उपखंड अधिकारी ने वहां उपस्थित सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को अविलंब निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए ।इससे पूर्व एस डी ओ ने उपतहसील कार्यालय बनेठा,भूअभिलेख निरीक्षक कार्यालय, पटवार मंडल कार्यालय का भी निरीक्षण कर नामांतरण, सीमाज्ञान, पत्थरगड़ी,सतर्कता, अतिक्रमण आदि के लंबित प्रकरणों का अविलंब निस्तारण करने के नायब तहसीलदार को निर्देशित किया ।रात्रि चौपाल एवं जनसुनवाई में तहसीलदार उनियारा कैलाश चन्द मीणा, नायब तहसीलदार बनेठा हंसराज मीणा, अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति उनियारा शंकर सिंह,बनेठा सरपंच गोप्या देवी,सहायक अभियंता जल संसाधन विभाग हरिकेश गुर्जर ,ब्लॉक मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ गिरीश कटारिया,महिला एवं बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर चन्द्रा जोशी सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here