
जयपुर । राजस्थान में अपने आप में मीडिया चैनल्स में ब्रांड बन चुके जगदीश चंद्र कातिल अब जल्दी ही हिंदी नेशनल न्यूज़ चैनल “भारत 24” को लॉन्च करने जा रहे हैं।
आईएएस से बने मीडिया प्रमुख
आपको बता दे जगदीश चन्द्र कातिल राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर रहे हैं और आईएएस अफसर के तौर पर भी उन्होंने अलग-अलग विभागों में बहुत ही शानदार काम किया है । आईएएस से रिटायर होने के बाद राजस्थान के मीडिया जगत मे भी अलग ही पहचान बनाई। कातिल जिस भी मीडिया समूह से जुड़े जब उसे ऊंचाइयों की बुलंदियों तक पहुंचाया । इससे पूर्व etv राजस्थान, ज़ी न्यूज़, और वर्तमान में फर्स्ट इंडिया के माध्यम से अपनी अलग पहचान बनाई।
अजय कुमार बने मैनेजिंग एडिटर
अजय कुमार बने मैनेजिंग एडिटर
जगदीश चंद्रा के नए न्यूज़ चैनल भारत 24 के वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार मैनेजिंग एडिटर होंगे। ये चैनल ईटीवी नेटवर्क और जी न्यूज़ के ऑल इंडिया सीईओ और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रहे जगदीश चन्द्रा गुजरात के एक बड़े कॉर्पोरेट हाउस के वित्तीय सहयोग से शुरू कर रहे है।
सैयद उमर सीनियर एडिटर
सूत्रों का कहना है कि ईटीवी और जी न्यूज़ में काम कर चुके सैयद उमर को सीनियर एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है । जी ग्रुप के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मनोज जिज्ञासी इस चैनल पर स्ट्रेटेजिक एडवाइजर एवं बिजनेस ऑफिसीसर होंगे।
जिज्ञासी पहले भी ईटीवी और जी न्यूज़ में भी जगदीश चंद्र के साथ काम कर चुके हैं । जिज्ञासी को टेलीविजन ऐड वर्ल्ड में नंबर वन माना जाता है। उम्मीद की जानी चाहिए कि जगदीश चंद्र कातिल, अजय कुमार ,मनोज जिज्ञासी और सैयद उमर की ये पावरफुल एवं अनुभवी टीम इस चैनल भारत 24 को भी खड़ा करेगी।













































