
कठूमर में देवनारायण आवासीय विद्यालय छात्रावास खुलवाने पर किया सम्मान,
खेड़ली कस्बे में पूर्व पालिका उपाध्यक्ष हरवीर गुर्जर, तेजसिंह गुर्जर के नेतृत्व में हुआ सम्मान,
कठूमर ,खेड़ली। ( इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) बजट घोषणा में देवनारायण आवासीय विद्यालय छात्रावास खोलने की घोषणा से गुर्जर समाज ने खुशी जताई । आज़ खेड़ली कस्बे में गुर्जर समाज के लोगों ने पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष हरवीर गुर्जर, तेजसिंह गुर्जर ठेकेदार युवा नेता, मंगतराम गुर्जर,जीतू गुर्जर, दिनेश कुमार गुर्जर, लल्लू सिंह सहित गुर्जर समाज के गणमान्य लोगों ने कठूमर विधायक रमेश खींची का चांदी का मुकुट, साफा, नोटों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।

इस अवसर पर विधायक ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कठूमर विधानसभा क्षेत्र का विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है तथा कठूमर विधानसभा क्षेत्र कों प्रदेश की अग्रणी विधानसभा क्षेत्र में शामिल करना है
















































