लिफ्ट देने के बहाने किसान की काटी जेब

0
109
- Advertisement -

दो युवकों ने गांव जाने के लिए इंतजार कर रहे किसान कों लिया झांसे में

खेड़ली। (इकलेश शर्मा वरिष्ठ संवाददाता) खेड़ली कस्बे के स्टेशन जैन मंदिर पर अपने गांव जाने के लिए साधन का इंतजार कर रहे किसान कों दो युवकों ने गांव छोड़ने का झांसा देकर अपनी वाइक पर लिफ्ट देकर जेब में रखे सोलह हजार रुपए पार कर लिए। मिली जानकारी अनुसार मानक जाटव निवासी सांमतपुरा अपनी फ़सल बेचने के बाद खेड़ली स्टेशन के समीप जैन मंदिर पर साधन का इंतजार कर रहा था। दो युवक एक बाइक पर आएं और उससे रास्ता पूछा तथा उससे उसके गांव जाने की बोलकर लिफ्ट देकर अपनी वाइक पर बैठा लिया। करीब 500 मी चलने के बाद दोनों युगों में बाजार में सामान लाना भूलने की बात कह कर बुजुर्ग को रास्ते में ही उतार दिया और जल्दी सामान लाने की कहकर चले गए
थोड़ी देर बाद जब बुजुर्ग किसान ने धूम्रपान करने के लिए कुर्ते में हांथ डाला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि जेब में रखे सोलह हजार रुपए पार हो गए
किसान ने अपने बेटे को सुचना दी और ठगी और लूट करने वाले युवाओं की तलाश की लेकिन नहीं मिले

- Advertisement -
Previous articleप्रतापगढ़ में भी सफाईकर्मी उतरे हड़ताल पर
Next articleविधानसभा अध्यक्ष ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here