किरोड़ी मीणा और घनश्याम तिवारी भी सकते हैं सीएम फेस

0
175
- Advertisement -

भाजपा के भावी मुख्यमंत्री के दो चेहरे होंग


 सत्य पारीक (वरिष्ठ पत्रकार) जयपुर ।भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान में भावी मुख्यमंत्री के एक नहीं बल्कि दो चेहरे मतदाताओं के सामने रख कर आगामी विधानसभा 2023 का चुनाव लड़ने की रणनीति तैयार की है । ये दो चेहरे है बड़े ही जाने माने व ओल्ड इज गोल्ड कहे जानें वाले राज्य सभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी व डॉ किरोडीलाल मीणा । भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने अपने संघ के पुराने कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में उतारने का निर्णय किया है । अब तक जो संसय भाजपा में चल रहा था कि क्या वह बगैर भावी मुख्यमंत्री के चेहरे के विधानसभा चुनाव में उतरेगी ? उसका जवाब ये दो नेता हैं । 
  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के इस निर्णय के बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भावी मुख्यमंत्री घोषित कर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की भाजपा की योजना पर पूर्णतया विराम लग गया है । इस निर्णय के बाद राजे को अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में निर्णय लेना होगा कि वे पार्टी में रहें या अलग से अपना अस्तित्व बनाये रखने के लिए नई पार्टी का गठन करें । भाजपा के उक्त निर्णय से दूसरा बड़ा झटका मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लगा है जो अब तक यही सोच रहे थे कि उनके सामने भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं है जिसका उन्हें चुनाव में लाभ मिलेगा , लेकिन अब एक नहीं दो से गहलोत को मुकाबला करना होगा वो भी अपने से वरिष्ठ नेताओं से ।
(यह वरिष्ठ पत्रकार सत्य पारीक का विश्लेषण है)
- Advertisement -
Previous articleआकाश आनंद बसपा के राजस्थान प्रभारी
Next articleआदि पुरुष फिल्म का ब्राह्मण महासभा करेगी विरोध
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here