
जयपुर श्री राजपूत करणी सेना से जुड़ी महिलाओं ने काली माता के चरित्र को लेकर एक के बाद एक अपमानजनक पोस्टर जारी करने का विरोध किया है राजपूत समाज की महिलाओं ने जयपुर में नारेबाजी कर फिल्म निर्माता निर्देशक लीला और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की । सेना ने चेतावनी दी । इन पर शीघ्र ऐक्शन नहीं किया गया तो करणी सेना सर्व समाज के साथ मिलकर सडकों पर उतरेगी। फिल्म काली का जबरदस्त तरीके से विरोध किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस व प्रशासन की होगी।
बता दें, फिल्म काली के पोस्टर में माता पार्वती को धूम्रपान करते हुए दिखाया है। इसके अलावा पोस्टर में उनके एक हाथ में त्रिशूल के साथ एलजीबीटी समुदाय का झंडा भी दिख रहा है। जिसके बाद चारों तरफ उनका विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वही लीना इससे बाज नहीं आ रही ओर एक के बाद एक विवादित पोस्टर ओर बयान से हिंदू समाज को भड़काने में लगी हैं । यह प्रदर्शन भूमिका सिंह जिलाध्यक्ष जयपुर के नेतृत्व में किया गया इसमें गिरीशमा सिंह के महासचिव ने डायरेक्टर लीना को फांसी देने की मांग केंद्र सरकार से की और महिला करणी सैनिक भी उपस्थित थी करणी सैनिकों में महिपाल सिंह सामेर, चतर सिंह नरूका, विक्रम सिंह अरठ, मुराद सिंह शेखावत, टिंकू बन्ना, सिंटू बन्ना, घनश्याम सिंह राणावत, अजय सिंह जी रावत, अमित सिंह जादौन, कुशाल सिंह मलसीसर आदि उपस्थित थे।















































