
श्री गंगानगर , गजसिंहपुर । (भीम सिंह रिपोर्टर ) खबर श्रीगंगानगर जिले के गजसिंहपुरा से है जहां एक कंक्रीट से भरा हुआ ट्रक पलटने से दो महिलाएं उसके अंदर दब गई । नीचे दबने से दोनों महिलाओं में से एक की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई वहीं दूसरी की हालत गंभीर होने पर श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में रेफर किया गया है कंक्रीट से ब्रेड ट्रक के नीचे दबने के बाद महिलाओं को बड़ी मुश्किल से दो बड़ी क्रेन मंगा कर निकलवाया गया तब तक महिलाएं तक के नीचे दबी रही जिसके चलते ही उनमें से एक की मृत्यु हो गई वहीं दूसरी की हालत गंभीर बनी हुई है । हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक का मुख्य हिस्सा लेकर फरार हो गया घटना के बाद
श्रीकरणपुर CO संजीव चौहान ,थाना प्रभारी राकेश सांखला मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया। हादसा नेशनल हाईवे नंबर 911 का है। भारतमाला रोड पर यह हादसा हुआ मृतक महिला गजसिंहपुर के वार्ड नंबर 15 के रहने वाली थी और घायल महिला भी वहीं के रहने वाली है।






















































