- Advertisement -

अजमेर। खबर अजमेर से जहां एमडीएस विश्वविद्यालय के छात्र नेता मोहित जैन एवं लोकेश गोदारा ने एमडीएस के कुलपति डॉ अनिल शुक्ला पर एक छात्र ध्रुपद मलिक पर विशेष अनुकंपा का आरोप लगाया है । दोनों छात्र नेताओं का आरोप है कि कुलपति ने द्रुपद मलिक को एमएससी पर्यावरण के एक सेमेस्टर में नियमों का गलत फायदा देते हुए पास कर दिया। इसका कारण कोरोना संक्रमण बताया गया है । जबकि B.Ed की कुछ छात्राओं ने पिछले साल कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी तो उन्हें नियमों का पाठ पढ़ा दिया गया और उनकी बात पर कोई गौर नहीं किया गया। जबकि ध्रुपद मलिक को विशेष राहत देते हुए उसे पास कर दिया गया । इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए ।छात्र नेताओं ने इसकी निष्पक्ष जांच करने और कार्यवाही नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Advertisement -














































