एडवोकेट हितेश राही ने की बगरू से दावेदारी

0
108
- Advertisement -

जयपुर । राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की तलाश जारी कर दी है। जयपुर की बगरू विधानसभा सीट से राजस्थान हाई कोर्ट में कार्यरत एडवोकेट और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता हितेश राही ने भी टिकट देने की मांग को लेकर दावेदारी की है।

राही ने इसके लिए जयपुर शहर अध्यक्ष आर .आर. तिवारी और निजामुद्दीन नसीराबादी को भी अपना आवेदन सौपा है ।राही ने तिवारी और नसीराबादी को बताया कि वह छात्र जीवन से ही NSUI और कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं ।पिछले कई पीडि़यों से कांग्रेसी विचारधारा के समर्थक रहे हैं। वे लंबे समय से कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ के सदस्य एवं पदाधिकारी भी रहे हैं।

पूर्व अध्यक्ष डॉ आंबेडकर अधिवक्ता संस्था राजस्थान lपूर्व मीडिया समन्वयक प्रदेश युवा कांग्रेस l प्रदेश महासचिव विधि विभाग एवं आरटीआई सेल l राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी l गत 25 साल से अधिक समय से कांग्रेस पार्टी को एक कार्यकर्ता के रूप में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं । हितेश राही ने आज दिन तक पार्टी से कभी भी किसी भी राजनीतिक नियुक्ति व अन्य पद की मांग नहीं की l पार्टी आदेशअनुसार पार्टी के प्रत्येक कार्यों में अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं हितेश राही l राही ने तिवारी और नसीराबादी को बताया कि वह आरक्षित वर्ग से ताल्लुक रखते हैं और इलाके में लोगों से उनका अच्छा जनसंपर्क भी है ,अगर पार्टी बगरू से प्रत्याशी बनती है तो पार्टी की जीत तय है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here