आनासागर झील में क्रूज के संचालन की निविदा निरस्त करने सहित चार सूत्रीय मांगों का ज्ञापन आयुक्त को सौंपा

0
69
- Advertisement -

अजमेर । नितिन मेहरा (वरिष्ठ संवाददाता ) अजमेर नगर निगम के कांग्रेस पार्षदो ने नगर निगम आयुक्त को आनासागर मे क्रूज (शिप) के संचालन को निगम द्वारा निकाली निविदा को निरस्त करने को लेकर कांग्रेस पार्षदो ने चार सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा। कांगेस पार्टी के पार्षद जनसेवक नरेश सत्यावना ने बताया कि निगम ने क्रूज (शिप) संचालन का जो ठेका दिया है व अजमेर के आमजन के लिए घातक है। क्रूज संचालन से पार्टी आदि 2 कार्य होगे जिससे ध्वनी प्रदुषण तो होगा ही इससे आनासागर झील में देश-विदेश से विचरण करने वाले पक्षियों के आने पर पर असर पड़ेगा। साथ ही जब 300-400 व्यक्ति इस क्रूज में सफर करेगे तो सारी गंदगी आनासागर झील में ही जायेगी। जिससे झील की सुंदरता प्रभावित होगी। ज्ञापन मे निगम के पार्षदो के पत्र का जवाब आवश्यक रूप से 7 दिवस के अन्दर देने की मांग की है। लेकिन निगम प्रशासन के द्वारा इस सम्बन्ध में कोई पालना नहीं की जा रही है जबकि महापौर ने साधारण सभा में यह घोषणा की थी की पार्षदो के पत्र का जवाब देने हेतु निगम से एक अधिकारी को अधिकृत किया जायेगा लेकिन आज दिवस तक कोई अधिकारी नियुक्त नहीं किया गया। ज्ञापन में नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 52 के बिन्दु संख्या 3 के अनुसार निगम के अभिलेखो का पार्षद द्वारा अवलोकन किया जावे ऐसी निगम को कार्यवाही करनी चाहिये। लेकिन आज दिवस तक निगम के वर्तमान बोर्ड के 3 वर्ष निकल जाने के बावजूद भी किसी भी पार्षद को उक्त धारा का पत्र जारी करने पर भी किसी भी अभिलेख का अवलोकन नहीं कराया गया है। वहीं ज्ञापन मे उन्होंने बताया कि नगर निगम के विजयलक्ष्मी पार्क को ठेके पर नहीं दिया जावे, चूंकि विजय लक्ष्मी पार्क निगम की सम्पत्ति है। जिसे पूर्व में बी.ओ.टी के आधार पर निगम निगम द्वारा मैरिज गार्डन के रूप में संचालन करने के लिए आवंटित किया था । जिसकी अवधी जून 2023 को समाप्त हो गई है। अब निगम द्वारा उक्त समारोह स्थल को ठेके पर देने हेतु निविदा जारी की गई है जिसमें 3 वर्ष व संतोषपूर्ण काम करने पर 2 वर्ष बढाये जाने का प्रावधान रखा गया है ।साथ ही उक्त निविदा में जो शर्ते लागू की गई है उससे स्पष्ट होता है कि किसी व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के हिसाब से यह किया गया है। ज्ञापन के माध्यम से आयुक्त महोदय से यह मांग की गई है कि विजयलक्ष्मी पार्क समारोह स्थल को ठेके पर नहीं दिया जावे। उक्त समारोह स्थल का संचालन निगम स्तर से कराया जाये ताकि शहर की गरीब व आम जनता को भी आयोजन के लिए उचित दर पर व सहजता से उपलब्ध हो सके। जन सेवक नरेश सत्यावना, पार्षद नरेश प्रजापति, गजेंद्र रलावता, मनीष सेठी, हामिद चीता, सुनील धानका, कुशाल कोमल, नकुल खंडेलवाल, पिंकी बालोठिया, कपिल सारस्वत, गीता लखन, चंचल बेरवाल, हितेश्वरी टॉक, शाहजहां बीवी, अनीता चौरसिया, बनवारी लाल शर्मा, रहे मौजूद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here