₹600 के लिए युवक की हत्या के आरोपी महिला और युवक गिरफ्तार

0
206
- Advertisement -

जयपुर। राजधानी जयपुर में संजय सर्किल थाना इलाके में एक राह चलते युवक की गला रेत कर हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने हत्या की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में महिला यासमीन उर्फ कोमल और युवक शौकीन है। एक बाल अपचारी को भी निरुध्द किया गया है। पुलिस ने बताया कि 13 अक्टूबर को फारूक नाम के टैक्सी ड्राइवर की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि यह हत्या ड्राइवर से मात्र ₹600 लूटने के लिए की गई थी। हत्या करने के पीछे असली साजिश रचने वाली महिला यासमीन थी। पुलिस ने बताया कि यास्मीन नशा करने की शौकीन है । यासमीन के पास नशा करने के लिए पैसे नहीं थे । इसके चलते साथियों के साथ मिलकर राह चलते फारुख से छीना झपटी करते हुए लूट की । जब पीड़ित ने रुपए नहीं दिए तो आरोपियों ने उसका चाकू से गला काट दिया। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने करीब 800 सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के लिए ये ब्लाइंड मर्डर था जिसमें मृतक और मारने वालों दोनों के बारे में कोई ज्यादा जानकारी नहीं थी। मृतक की भी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी ऐसे में सीसीटीवी कैमरे ही मुजरिमों तक पहुँचने का आधार बने।

- Advertisement -
Previous articleमुस्लिम महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति किया जागरूक
Next articleबच्चे से कुकर्म का आरोपी मजिस्ट्रेट सस्पेंड
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here