महिलाओं ने किया महिला से अमानवीय व्यवहार, दोनों गिरफ्तार

0
172
- Advertisement -

बाड़मेर । खबर बाड़मेर जिले के सिणधरी से जहां दो महिलाओं ने एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया। दोनों महिलाएं एक अन्य महिला से मारपीट कर रही है। साथ ही उसके गुप्तांगों में मिर्च डाल रही है। पीड़िता जोर- जोर से चिल्ला रही है लेकिन कोई भी बचाने नहीं आया। महिला यहां किसी शादी समारोह में भाग लेने आई थी। जहां चरित्र पर शक को लेकर दोनों महिलाओं ने एक महिला के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार किया। पीड़िता महिला की शिकायत पर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी महिलाओं से पता लगाय जा रहा है कि इस तरह की घटना का कौनसा कारण है जिसके चलते उन्होंने महिलाएं होते हुए भी इतना बड़ा कदम उठाया। महिला के साथ अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल नहीं होता तो पीड़िता को न्याय भी नहीं मिलता और आरोपी महिलाएं गिरफ्तार भी नहीं होती।

- Advertisement -
Previous articleबजट में 10 लाख रुपए तक इलाज फ्री, जांचे भी
Next articleलिवइन में युवक ने की युवती की हत्या, फरार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here