लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर।
राजधानी जयपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं। इस अवसर पर क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगामी योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम का आयोजन कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के निवास पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, सामाजिक प्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनभावनाओं पर आधारित होगा विकास का रोडमैप
जनसंवाद के दौरान कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र के विकास की दिशा जनता के सुझावों से तय की जाएगी। उन्होंने चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए नागरिक सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।
जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के सुझावों पर चर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में हाल के वर्षों में हुए विकास कार्यों और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार पर संतोष व्यक्त करते हुए मंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सक्रिय जनप्रतिनिधित्व के कारण विकास कार्यों में गति आई है और समस्याओं के समाधान में तेजी आई है।
इस दौरान विभिन्न विकास विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आगामी कार्यों की प्राथमिकताओं को लेकर रूपरेखा तैयार करने पर सहमति बनी। 

















































