मंत्री पद जाते ही चौधरी को याद आया ओबीसी वर्ग

0
167
- Advertisement -

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार में राजस्व मंत्री रहे हरीश चौधरी को पंजाब का प्रभारी बनाए जाने के कारण मंत्री पद छोड़ना पड़ा था। पंजाब में चौधरी को उम्मीद थी कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और पार्टी उन्हें कोई बड़े पद पर नवाजेगी । लेकिन हरीश चौधरी पंजाब में कोई खास नहीं कर सके और पंजाब में कांग्रेस पार्टी की करारी हार हुई। आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई और कांग्रेस पार्टी सरकार से बाहर हो गई। हरीश चौधरी पर पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी को हराने टिकटो में धांधली करने और पार्टी की दुर्गति के लिए जिम्मेदार बताया था ।लेकिन उस समय राहुल गांधी ने उनकी एक नहीं सुनी और सारी पावर हरीश चौधरी को सौंप दी। जब उन्हें पंजाब का प्रभारी बनाया गया तो वह राजस्थान को पूरी तरह भूल गए थे। डेढ़ महीने तक उन्होंने मंत्री पद तक नहीं संभाला । आखिरकार एक व्यक्ति एक पद के कांग्रेस पार्टी के अभियान के चलते उन्हें पद से हटा दिया गया और बाड़मेर के ही हेमाराम चौधरी को मंत्री बनाया गया। अब तो पंजाब में पार्टी की करारी हार हुई। इसलिए उन्हें खास तवज्जो मिल रही है। ऐसे में अब हरीश चौधरी को ओबीसी वर्ग के वोट बैंक की याद आ रही है ।उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार में रोस्टर प्रणाली में ओबीसी वर्ग का ख्याल नहीं रखा जा रहा है ।जबकि इस विषय को लेकर लगातार एससी, एसटी के लोग आंदोलनरत है ।कभी भी हरीश चौधरी ने उनकी मांगों का समर्थन नहीं किया। लेकिन क्योंकि अब पद पर नहीं है तो ऐसे में ओबीसी आरक्षण को मोहरा बना लिया और अब उसकी लड़ाई लड़ने की बात करें जनता सब समझती है साहेब।

- Advertisement -
Previous articleराजस्थान में ओबीसी आरक्षण की नहीं हो रही पालना- चौधरी
Next articleएकनाथ शिंदे बोले हम ही असली शिवसेना
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here