मनोहरपुर। खबर मनोहरपुर थाना इलाके ऐसे हैं जहां रविवार को बदमाशों ने एक व्यापारी को गोली मार दी थी। बदमाशों की गोली से घायल हुए व्यापारी हंसराज की आज इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई। जिससे लोगों में भारी आक्रोश छा गया। स्थानीय लोगों ने मृतक के शव के साथ चौराहे पर जाम लगा दिया और सरकार से हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही मृतक के परिजनों को ₹25 लाख का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की। लोगों का आरोप है कि मनोहरपुर इलाके में कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और बदमाशों के हौसले बुलंद है। आए दिन लोगों के साथ मारपीट होना,लूटपाट होना आम बात है। आम लोगों में डर और बदमाशों के हौसले बुलंद है। लोगों मैं व्यापारी की हत्या से आक्रोश है। विरोध स्वरूप लोगों ने दोपहर से ही मनोहरपुर चौराहे पर जाम लगा रखा है जो देर रात तक जारी रहा ।लोगों की मांग है कि जब तक सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिल जाता है तब तक शव को नहीं उठाया जाएगा।
बदमाशों ने गोली मारकर की व्यापारी की हत्या, लोगों ने शव के साथ किया प्रदर्शन
- Advertisement -
- Advertisement -