दिल्ली कूच से पहले ही किसान नेता रामपाल जाट गिरफ्तार

0
87
- Advertisement -

जयपुर। किसान आंदोलन के समर्थन में राजस्थान से दिल्ली कूच कर रहे किसान नेता रामपाल जाट को पुलिस ने देर रात घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि राजस्थान में रामपाल जाट पहले दिन से ही किसान आंदोलन को लेकर समर्थन कर रहे हैं । किसान आंदोलन के साथ है और उन्होंने दो दिन पूर्व ही सैकड़ो साथियों के साथ ट्रैक्टरों से आज दिल्ली कूच करने का ऐलान किया था। लेकिन इससे पहले ही जयपुर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रामपाल जाट की गिरफ्तारी को लेकर किसानों में गहरा आक्रोश है ।राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने किसान नेता जहां रामपाल जाट की गिरफ्तारी को अवैध बताया है साथ ही आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक और विधायक हनुमान बेनीवाल ने भी किसान नेता रामपाल जाट की गिरफ्तारी की निंदा की है और पुलिस से रामपाल जाट को रिहा करने की मांग की है । उन्होंने कहा कि रामपाल जाट की गिरफ्तारी से किसानों की आवाज दबाने वाली नहीं है ,जरूरत पड़ी तो वह भी लाखों लोगों के साथ में दिल्ली कूच करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here