डॉक्टर माल्या समर्पण संस्था के अध्यक्ष नियुक्त

0
86
- Advertisement -

जयपुर । गत 13 वर्षो से मानवता व परोपकार के लिए समर्पित समर्पण संस्था के पंजीकृत सदस्यों की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन करतारपुरा जयपुर स्थित समर्पण वस्त्र बैंक परिसर में किया गया। बैठक संस्था के संरक्षक व सेवानिवृत्त आईआरएएस सी. एल. वर्मा की अध्यक्षता में की गई ।


प्रबन्ध कार्यकारिणी गठन के लिए मुख्य संरक्षक कमल नयन खण्डेलवाल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया । कमल नयन खण्डेलवाल ने गत वर्षों में डॉ. दौलत राम माल्या के नेतृत्व किये गये सेवा कार्यों की सराहना करते हुए पुनः अध्यक्ष के लिए नाम प्रस्तावित किया ।जिसका सभी समर्पण सदस्यों ने ध्वनिमत से समर्थन किया । सदस्यों ने सर्व सम्मति से पुनः 3 वर्ष के लिए डॉ. माल्या को अध्यक्ष निर्वाचित किया और प्रबन्ध कार्यकारिणी गठित करने की ज़िम्मेदारी दी ।
डॉ. माल्या ने संस्था सदस्यों का धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए समर्पित भाव से सेवा करने का प्रण लिया ।
इस अवसर पर संस्था के एज्युकेशनल एम्बेसेडर अभियान के पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here