डूंगरपुर में पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक महलावत सहित 3 अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

0
106
- Advertisement -

उदयपुर। एसीबी की टीम ने डूंगरपुर जिले में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। जहां एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ उपेन्द्र सिंह महलावत सहित 3 बड़े अधिकारियो को एक लाख 60 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। .तीनो ने रिश्वत की राशि गोट यूनिट की सप्लाई बिल के कमीशन के एवज में मांगी थी। शास्त्री कॉलोनी निवासी मेसर्स वागड़ गोट एंड पोल्टी फार्म पादरडी के मेनेजिंग डायरेक्टर अभिषेक रावल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद मामले में संज्ञान लेते हुए उदयपुर एसीबी के डिप्टी हेरम्ब जोशी और उनकी टीम ने कार्रवाई की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here