पत्रकारिता अंधेरे में टॉर्च का काम करती है -राजे

0
21
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर।पूर्व सीएम  वसुन्धरा राजे ने कहा है कि पत्रकारिता अंधेरे में टॉर्च का काम करती है,बशर्ते सच पर आधारित हो।टीआरपी बढ़ाने की होड़ में तिल को ताड़ और कंकड़ को पहाड़ बनाना उचित नहीं है।
राजे गुरुवार को मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड समारोह में बोल रही थी।उन्होंने कहा कि न्यूज़ को न्यूज़ ही रखना चाहिए उसमें व्यूज़ शामिल न हो।वक्ता किस संदर्भ में बोल रहा है यह समझकर ही खबर लिखना चाहिए।कन्फ़्यूज़न हो तो संबंधित से पूछ लें,लेकिन ब्रेकिंग न्यूज़ के फेर में अर्थ का अनर्थ न करें।
वे बोली बोली पत्रकारिता लोकतंत्र का हृदय है।ये तो ठीक है कि-’खींचो न कमानों को,न तलवार निकालो,जब तोप मुक़ाबिल हो,तो अख़बार निकालो’ लेकिन ये उचित नहीं कि ‘बन के एक हादसा बाज़ार में आ जाएगा,जो नहीं होगा वो अख़बार में आ जाएगा।’
मनोज मनोज माथुर जर्नलिज्म अवार्ड से भास्कर रिपोर्टर अर्पित शर्मा,आज तक के रिपोर्टर देवांकुर वाधवान,भास्कर डिजिटल के रिपोर्टर सौरभ अवस्थी, इंडिया टुडे के फ़ोटो पत्रकार पुरुषोत्तम दिवाकर को सम्मानित किया गया।फाउंडेशन की अध्यक्ष सुलक्षणा माथुर,पत्रकार अमित भट्ट,आशीष दत्ता और भाजपा नेता नीरज जैन ने भी संबोधित किया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here