राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को केंद्रीय कैबिनेट की मंजूरी

0
492
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की  बैठक में राष्ट्रीय खेल नीति (एनएसपी ) 2025 को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही देश के खेल परिदृश्य को नया आकार मिलेगा और खेलों के माध्यम से लोगों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से यह एक एतिहासिक पहल है।

नई खेल नीति से युवाओं को मिलेगा नया रास्ता

नई खेल नीति में युवाओं को सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। नई खेल नीति अब पूर्व की राष्ट्रीय खेल नीति 2021 का स्थान लेगी। देश को वैश्विक खेल सहमति के रुप में स्थापित करते हुए वर्ष 2036 औलपिंक खेलों सहित अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में  उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश को एक मजबूत और सशक्त बनाने में कारगर साबित होगी। इस नीति से देश के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन मिलेगा। एनसीपी 2025 को केंद्रीय मंत्रालयों नीति आयोग. राज्य सरकारी , राष्ट्रीय खेल संघों , महासंघों , खिलाड़ियों , खेल विशेषज्ञों और सार्वजनिक हितधारकों के साथ व्यापक विचार- विमर्श करके तैयार किया गया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here