- Advertisement -

जयपुर। लॅारेंस बिश्नोई भले ही जेल में हो लेकिन उसके गुर्गों का धंधा चालू है। बताया जा रहा है कि जोधपुर काले हिरण मामले में सलमान खान की पैरवी करने वाले अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत को कुख्यात गैंगस्टर लॅारेंस बिश्नोई के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है। सारस्वत ने बताया कि ओल्ड हाईकोर्ट के जुबली चेंबर के दर्वाजे की कुण्डी में एक धमकी भरा पत्र मिला है। पीड़ित अधिवक्ता सारस्वत ने महामंदिर थाने में लॅारेंस विश्नोई के नाम पर अज्ञात लोगों द्वारा धमकाने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दे कि सारस्वत इस को पहले दिन से देख रहे हैं।
- Advertisement -














































